आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

सेरेना विलियम्स ने जीता पांचवां विम्बलडन खिताब

 
email
email
लंदन: अमेरिका की छठी वरीय सेरेना विलियम्स ने विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के रोमांचक महिला एकल फाइनल में पोलैंड की तीसरी वरीय एग्निेस्का रादवांस्का को 6-1, 5-7, 6-2 से हराकर अपना पांचवां विम्बलडन खिताब हासिल किया।

यह सेरेना का 14वां ग्रैंडस्लैम एकल खिताब था और इससे उन्हें 17.8 लाख डॉलर की ईनामी राशि मिली। वह 1990 में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद 30 वर्ष से ज्यादा की उम्र में विम्बलडन जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी है। सेमीफाइनल में सेरेना से हारने वाली विक्टोरिया अजारेंका अब विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लेगी।

सेरेना ने इस जीत से अपनी बहन वीनस विलियम्स के ऑल इंग्लैंड क्लब में पांच खिताबों की बराबरी कर ली और 2010 में अपनी पिछली विम्बलडन खिताबी जीत के बाद पहले बड़े टूर्नामेंट की ट्राफी हासिल की।

सेरेना को सेंटर कोर्ट पर हुए इस मुकाबले में शुरू में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन उसने अपने ताकतवर ग्राउंड स्ट्रोक्स से पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रही रादवांस्का के खिलाफ पहले पांच गेम अपने नाम कर सेट जीत लिया।

रादवांस्का सांस की समस्या के कारण दूसरे सेट के दौरान खांसती दिखी। वह पिछले कुछ दिनों इस समस्या से जूझ रही है जिससे उसने युगल स्पर्धा से भी नाम वापस ले लिया था और मैच से पहले मीडिया से बात करने से भी मना कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement