आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 111 अंक नीचे

 
email
email
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 111 अंक नीचे
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 110.90 अंकों की गिरावट के साथ 19,497.18 पर और निफ्टी 36.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,896.95 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.73 अंकों की तेजी के साथ 19,626.81 पर खुला और 110.90 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 19,497.18 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,639.83 के ऊपरी और 19,444.33 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.24 फीसदी), गेल (1.97 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.65 फीसदी), टाटा स्टील (1.17 फीसदी) और टीसीएस (1.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (4.02 फीसदी), विप्रो (3.33 फीसदी), मारुति सुजुकी (3.30 फीसदी), एलएंडटी (2.72 फीसदी) और आरआईएल (2.63 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.25 अंकों की तेजी के साथ 5,933.20 पर खुला और 36.00 अंकों यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 5,896.95 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,940.20 के ऊपरी और 5,884.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 95.68 अंकों की गिरावट के साथ 6,608.41 पर और स्मॉलकैप 124.46 अंकों की गिरावट के साथ 6,583.07 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से तीन सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.44 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.27 फीसदी) और धातु (0.04 फीसदी) में तेजी रही।

गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तुएं (2.27 फीसदी), तेल एवं गैस (1.59 फीसदी), वाहन (1.49 फीसदी), बिजली (1.25 फीसदी) और रियल्टी (1.21 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 656 शेयरों में तेजी और 1501 में गिरावट दर्ज की गई जबकि 804 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement