आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

शादी के कार्ड बांट रही हैं शर्मिला, करीना अब भी चुप

 
email
email
शादी के कार्ड बांट रही हैं शर्मिला, करीना अब भी चुप

PLAYClick to Expand & Play

PLAYClick to See Album

मुंबई: बॉलीवुड में खबर है कि सैफ अली खान की मां शर्मिला अपने बेटे के विवाह का निमंत्रण पत्र बांट रही हैं, लेकिन उनकी होने वाली बहू करीना कपूर ने इस मुद्दे पर अभी भी अपने होंठ सिले हुए हैं।

शर्मिला टैगोर ने हाल ही में एक समारोह में संकेत दिया कि उनके बेटे की शादी अक्तूबर (16 या 17 अक्तूबर को संभवत:) को हो सकती है। ऐसी भी खबरें है कि उन्होंने शादी के कार्ड बांटने भी शुरू कर दिए हैं।

करीना ने एक समारोह में संवाददाताओं से कहा, हम शादी के बारे में कुछ छिपा नहीं रहे हैं, क्योंकि अभी तक हमने तय नहीं किया है कि विवाह कहां और कैसे होगा? मुझे विश्वास है कि सभी को इसके बारे में पता चलेगा। उनका कहना है, मैं जानती हूं कि सभी मेरी शादी को लेकर बहुत उत्सुक हैं। मुझे माफ कर दीजिए फिलहाल मैं कुछ नहीं कह सकती, यह संवाददाता सम्मेलन मेरे विवाह के लिए नहीं है।

विवाह की तिथि और निमंत्रण पत्र बांटे जाने की खबरों के बारे में करीना का कहना है, मुझे इनकी आदत हो गई है.. कुछ खबरें सही हैं और कुछ गलत। मुझे इनकी आदत हो गई है इसलिए फर्क नहीं पड़ता। यह पूछने पर कि क्या वह भी अपनी होने वाली सास की तरह इस्लाम कबूल कर लेंगी करीना ने कहा, यह बहुत ही व्यक्तिगत प्रश्न है और मैं इसका उत्तर नहीं दे सकती।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement