रानी को रानी चोपड़ा कह गए शत्रुघ्न सिन्हा!
शत्रुघ्न सिन्हा ने चोपड़ा परिवार का नाम लेते वक्त कहा, "यश चोपड़ा, पामेला चोपड़ा, उदय चोपड़ा, रानी। अभी-अभी मेरी पत्नी ने कहा कि मैंने आदित्य का नाम नहीं लिया लेकिन जब रानी चोपड़ा का नाम है तो जाहिर सी बात है कि आदित्य का नाम भी होगा।" रानी यह सुनकर खामोश थीं लेकिन वह स्तब्ध नजर आ रही थीं।
कई सालों से ऐसी खबर है कि रानी और आदित्य का रिश्ता काफी घनिष्ठ है और इसी वजह से 2009 में आदित्य का उनकी पत्नी से तलाक हो गया था। ऐसी खबर है कि इन दोनों ने 2012 में गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया है। दोनों ने हालांकि, औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।
यश चोपड़ा के 'यश राज फिल्म्स' स्टूडियो में इस कार्यक्रम के दौरान पूनम सिन्हा, पूनम ढिल्लन, परिनीति चोपड़ा और प्रेम चोपड़ा जैसी हस्तियां मौजूद थीं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni