आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा

 
email
email
अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा
मुंबई: मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती, पुराने फिल्म अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अभी कुछ दिन और अस्पताल में ही बिताने होंगे।

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सिन्हा का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत में काफी सुधार है, लेकिन अभी उन्हें छुट्टी नहीं दी जाएगी।

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम नारायण ने बताया कि सिन्हा की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनकी दवाएं बदली जा रही हैं। लेकिन अभी उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही है और इसका फैसला सोमवार को लिया जाएगा।

66 वर्षीय सिन्हा को उनके घर में हो रही रंगाई से एलर्जी होने के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और बेटे लव और कुश अस्पताल में उनकी देख-रेख कर रहे हैं। 70 के दशक के शानदार अभिनेता रहे शत्रुघ्न फिलहाल बिहार की पटना साहिब सीट से बीजेपी के सांसद हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement