आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

'प्लेब्वॉय' के कवर पर नजर आएंगी शर्लिन चोपड़ा

 
email
email
'प्लेब्वॉय' के कवर पर नजर आएंगी शर्लिन चोपड़ा
नई दिल्ली: हमेशा से अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चित रहने वाली बालीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा जल्द ही वयस्कों की मशहूर अमेरिकी पत्रिका 'प्लेब्वॉय' के कवर पर नजर आएंगी। शर्लिन ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर अपने परिचय में लिखा है 'प्लेब्वॉय कवर गर्ल'।

शर्लिन चोपड़ा इन दिनों 'प्लेब्वॉय' के संस्थापक और प्रकाशक ह्यूज हेफनर से मिलने के लिए उनके घर पहुंची हुई हैं। शर्लिन चोपड़ा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर हेफनर के साथ अपनी फोटो भी अपलोड की है।

'प्लेब्वॉय' की ताजातरीन 'प्लेमेट' बनने जा रही शर्लिन ने डोमिनोज खेल सिखाने के लिए हेफनर को धन्यवाद दिया। शर्लिन ने हेफनर के बारे में लिखा, "वह (हेफनर) दुनिया के सबसे जोशीले इंसान हैं। 87 वर्ष की उम्र में भी वह जानते हैं कि किस तरह आकर्षक बना जाए।" शर्लिन चोपड़ा डिज्नीलैंड भी जाने वाली हैं। उन्होंने लिखा, "मैं डिज्नीलैंड जाने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती।"

शर्लिन चोपड़ा संभवत: पहली ऐसी भारतीय महिला हैं, जो 'प्लेब्वॉय' के कवर पेज पर नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि 'प्लेब्वॉय' अमेरिका में छपने वाली वयस्कों की पत्रिका है, जिसमें लड़कियों की नग्न और अर्धनग्न तस्वीरें प्रकाशित की जाती हैं, हालांकि  पिछले कुछ समय से इसकी प्रसार संख्या में गिरावट आई है। वैसे शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी न्यूड तस्वीर भी पोस्ट की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement