राष्ट्रपति चुनाव के बाद शेट्टर होंगे कर्नाटक के सीएम!
पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी और महासचिव एवं कर्नाटक मामलों के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य इकाई के नेताओं से चर्चा की जिनमें गौडा, शेट्टर और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के एस ईश्वरप्पा उपस्थित थे।
इस बैठक के बाद प्रधान ने संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक भाजपा के सभी महत्पूर्ण नेताओं ने अपने विचारों से पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है।
गौड़ा और शेट्टर की मौजूदगी में उन्होंने कहा, ‘‘हम समाधान की ओर बढ़ रहे है। जो भी निर्णय होगा, वह पार्टी के ढांचे के भीतर होगा।’’ इससे पहले ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘भाजपा संसदीय बोर्ड मौजूदा संकट के समाधान के बारे में निर्णय करेगा जो हम सब पर बाध्यकारी होगा।’’ संसदीय बोर्ड निर्णय लेने वाली भाजपा की शीर्ष इकाई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक भाजपा में नेताओं के बीच मतभेद ऐसे नहीं हैं कि उनका समाधान नहीं ढूंढा जा सके।
प्रारंभिक समझौते के तहत गौड़ा को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग पर इस्तीफा देने वाले येदियुरप्पा समर्थक राज्य के नौ मंत्रियों ने अपने त्यागपत्र वापस ले लिए हैं। इन मंत्रियों ने भाजपा आलाकमान के इस आश्वासन पर अपने इस्तीफे वापस लिए हैं कि शेट्टर को मुख्यमंत्री बनाए जाने की उनकी मांग पर सकारात्मक फैसला किया जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
