बिजली दर मुद्दे पर केजरीवाल के आरोप का शीला ने किया खंडन
शीला ने कहा, "उनका आरोप निराधार और पूरी तरह झूठ है। एनडीपीएल और डीईआरसी ने भी इसका खंडन किया है। यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है।"
केजरीवाल ने कहा कि कहा कि आम आदमी पर बोझ बढ़ाकर बिजली कंपनियों ने 3,577 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। बिजली की जो मौजूदा दर है, उससे 23 फीसदी कम होनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष पीडी सुधाकर बिजली कंपनियों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि डीईआरसी के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने 2010 में जब बिजली की दर घटाने का प्रयास किया था, तब बिजली कंपनियां दिल्ली सरकार से गुहार लगाने चली गई थी।
उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा, "शीला दीक्षित ने आदेश दिया था कि बिजली की दर नहीं घटाई जाए।" केजरीवाल ने सरकार के आदेश की प्रतियां भी मीडिया को उपलब्ध कराई।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni