शिवसेना का बीजेपी को साफ संदेश, जल्द तय हो पीएम पद का उम्मीदवार
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने यह बात अपनी पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में दिए अपने इंटरव्यू में कही है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ने जो गलती राष्ट्रपति चुनाव के दौरान की थी, उसे फिर न दोहराए। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एनडीए को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था, जिससे गठबंधन का मजाक बना।
उद्धव ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए बाला साहब ठाकरे की पसंद सुषमा स्वराज थीं, लेकिन अगर बीजेपी के पास कोई नाम है, तो वह उसे सामने लाए। उद्धव के बयान से साफ है कि मोदी को उनका समर्थन हासिल नहीं है। एनडीए के एक और घटक दल जेडीयू का भी मोदी की तरफ यही रवैया है। हालांकि एनडीए की सहयोगी पार्टी अकाली दल ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए उचित उम्मीदवार बताया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women