आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

सरकार का नहीं, जनता का होता है पार्क : शिवपाल

 
email
email
सरकार का नहीं, जनता का होता है पार्क : शिवपाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को कहा कि पार्क किसी सरकार का नहीं, बल्कि जनता का होता है और वहां पत्थर नहीं, पेड़ लगाए जाएंगे।

शिवपाल ने यह बात गोमतीनगर स्थित अम्बेडकर पार्क का नाम बदले जाने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं द्वारा मंगलवार को दिए गए सांकेतिक धरने के संबंध में कही। बसपा नेताओं ने बाद में राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा था।

मंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, पार्क जनता का होता है, किसी सरकार का नहीं। जहां तक अम्बेडकर पार्क का नाम बदले जाने की बात है तो पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने इस पार्क का नामकरण करने के लिए सरकारी नियमों का पालन नहीं किया था, लिहाजा सरकार को सही तरीके से पार्क का नामकरण करना पड़ा।

शिवपाल ने कहा कि पार्क का नामकरण करने से पहले बकायदा सरकार की ओर से गजट जारी किया जाता है और तब उसका नामकरण होता है लेकिन बसपा सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी पार्क बनाए जाते हैं, उन्हें जनता को ध्यान में रखकर ही बनाया जाता है। राज्य सरकार ने पार्क का नाम बदले जाने की घोषणा विधानसभा में की थी।

शिवपाल ने कहा कि मायावती की सरकार में पार्क का नाम बिना गजट के ही रखा गया था, जिसे सही नहीं ठहराया जा सकता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement