आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

भाजपा नेताओं के खिलाफ सबूत सामने लाएं दिग्विजय : सिब्बल

 
email
email
नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने गुरुवार को कहा कि कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत होने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को वे सबूत सामने लाने चाहिए।

एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ‘एजेण्डा’ के एक सत्र में संचार एवं आईटी मंत्री सिब्बल ने कहा कि लोकतंत्र में यदि किसी व्यक्ति के पास किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो उसे सार्वजनिक करना उसकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप दिग्विजय सिंह से इस बारे में पूछिए। यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। यदि आपके पास किसी के खिलाफ सबूत है तो इसे जनता के सामने लाना आपकी जिम्मेदारी है।’’ सिब्बल से दिग्विजय के हाल के उस बयान के बारे में सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के कुछ नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के साक्ष्य उनके पास हैं लेकिन वह इसे सार्वजनिक करने के इच्छुक नहीं हैं।

दिग्विजय ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में कहा था, ‘‘मैं ही नहीं। कई ऐसी चीजें हैं, जो राजग शासन के समय सामने आईं। लेकिन क्या कांग्रेस पार्टी ने कभी उसका इस्तेमाल किया। हम उसका कभी इस्तेमाल नहीं करेंगे.. यदि मैं कहता हूं कि मेरे पास (लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के रिश्तेदारों के खिलाफ साक्ष्य) नहीं हैं तो यह बात सही नहीं है।’’

‘एजेण्डा’ कार्यक्रम के इस सत्र में हुई चर्चा में सिब्बल के साथ भाजपा नेता अरुण जेटली और माकपा के सीताराम येचुरी भी मौजूद थे। तीनों नेताओं से आगामी आम चुनाव के दौरान देश के भावी नेतृत्व से जुडे सवाल भी हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement