सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में धोनी शीर्ष पर
क्रिकेट में भारत की ‘ताकत’ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 'फोर्ब्स' द्वारा हाल ही में जारी 10 सर्वाधिक कमाई करने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पांच स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा है, जबकि चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी इस सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं।
इस सूची में पहले स्थान पर ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी पिछले साल की कुल कमाई दो करोड़ 65 लाख डॉलर (147 करोड़ रूपये से अधिक) रही।
धोनी को जहां 35 लाख डॉलर (करीब 19 करोड़ 47 लाख रूपये) क्रिकेट खेलकर मिले, वहीं प्रचार करके उन्होंने दो करोड़ 30 लाख डॉलर (127 करोड़ रूपये से अधिक) की कमाई की। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी रिबॉक, पेप्सीको, सोनी जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए प्रचार करते हैं। धोनी विज्ञापन के जरिये कमाई करने के मामले में सबसे आगे हैं।
पत्रिका के मुताबिक कमाई के मामले में ‘रिकॉर्डों के शहंशाह’ सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं। ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने पिछले एक साल में एक करोड़ 86 लाख डॉलर (103 करोड़ रूपये) की कमाई की।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni