आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी साक्रेट्स नहीं रहे

 
email
email
साओ पाउलो: ब्राजील के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी साक्रेट्स का रविवार को 57 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वर्ष 1982 के विश्व कप में टीम का नेतृत्व करने वाले साक्रेट्स की आंत में संक्रमण था। वह अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को छोड़ गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक साक्रेट्स को भोजन की विषाक्तता की शिकायत पर उन्हें शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। अल्बर्ट आइनस्टीन अस्पताल से जारी बयान के मुताबिक साक्रेट्स को गम्भीर हालत में गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया था। साक्रेट्स को आंत में बैक्टीरिया के संक्रमण से प्रभावित बताया गया। उन्हें अत्यधिक अल्कोहल के सेवन और लिवर सिरोसिस के कारण पिछले कुछ महीनों में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। साक्रेट्स ने माना था कि वह शराब का सेवन अत्यधिक मात्रा में करते थे। वर्ष 1980 में जब उनका फुटबाल का करियर बुलंदियों पर था तब भी वह शराब का सेवन करते थे। साक्रेट्स को फीफा की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 125 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था। इस सूची को महान फुटबाल खिलाड़ी पेले ने तैयार किया था। साक्रेट्स ने देश के लिए 63 मुकाबले खेले और 25 गोल किए। उन्हें चतुराईपूर्ण खेल के लिए जाना जाता था। अपने शानदार खेल के लिए प्रसिद्ध साक्रेट्स कुछ समय छोड़कर साओ पॉलो क्लब कोरिंथियांस के लिए जीवन पर्यंत खेलते रहे। साक्रेट्स 1970 एवं 1980 के दशक में राजनीतिक कार्यकर्ता बन गए। उन्होंने 1964 एवं 1985 के मध्य तत्कालीन तानाशाही के खिलाफ हुए अनेक विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। साक्रेट्स के निधन पर ब्राजील के फुटबॉल प्रेमियों ने इस महान खिलाड़ी को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर श्रद्धांजलि दी है। फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी रोनाल्डो ने कहा, "दिन की उदास शुरुआत। डॉ. साक्रेट्स की आत्मा को शांति मिले।"

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement