इंडोनेशिया के खिलाफ डेविस कप मैच के लिए सोमदेव, युकी की वापसी
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सोमदेव, युकी, सनम सिंह और लिएंडर पेस को टीम में शामिल किया। भारतीय टीम 5 से 7 अप्रैल तक एशिया ओशियाना जोन ग्रुप एक पहले दौर के प्लेऑफ मुकाबले में इंडोनेशिया से खेलेगी। अखिल भारतीय टेनिस संघ की चयन समिति ने विजयंत मलिक और एन श्रीराम बालाजी को रिजर्व के तौर पर रखा गया, जबकि राम कुमार रामनाथन को अभ्यास के लिए रखा गया है।
इस बीच, एसपी मिश्रा गैर खिलाड़ी कप्तान होंगे, जबकि जीशान अली कोच रहेंगे। एआईटीए के खिलाफ बगावत करने वाले 11 शीर्ष खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भारत ने इस महीने की शुरुआत में दक्षिण कोरिया के हाथों 1-4 से शिकस्त झेली थी। सोमदेव ने हाल ही में फ्रांस में एटीपी टूर्नामेंट में दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी बेनोइत पेयरे को हराया था। विश्व रैंकिंग में सोमदेव 354वें स्थान पर हैं, जबकि युकी 257वें स्थान पर हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
