सोनीपत में रेप पीड़ित नाबालिग ने खुद को आग लगाई
लड़की को पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस लड़की का शरीर नब्बे प्रतिशत तक जल चुका है। हादसे का पता लगते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित के बयान पर आरोपी युवक को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
लड़की के परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला एक शख्स पीड़ित को बहला-फुसला कर अपनी गाड़ी में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद इस लड़की के दिमाग में काफी डर बैठ गया था।
सोनीपत के पुलिस अधीक्षक अनिल नेहरा ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिये बयान में आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी राकेश ने पांच दिन पहले उसका बलात्कार किया।
अनिल ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
(कुछ अंश भाषा से भी)
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni