आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दक्षिण अफ्रीकी एथलीट गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

 
email
email
दक्षिण अफ्रीकी एथलीट गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता 'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस को कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिस्टोरियस गलती से उसे कोई घुसपैठिया समझ बैठे थे।

'बील्ड' अखबार के अनुसार पिस्टोरियस को गुरुवार तड़के गिरफ्तार किया गया। उसने यहां अपने घर पर गोली चलाई थी। पुलिस के प्रवक्ता केटेलगो मोगाले ने कहा कि एक 30-वर्षीय महिला पर गोली चलाने के कारण 26 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पिस्टोरियस ही है या नहीं। उन्होंने कहा कि अदालत में पेश होने के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा।

मोगाले ने कहा, मरने वाली पर चार गोलियां चलाई गई थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समझा जाता है कि वह आरोपी की गर्लफ्रेंड थी। यह घटना प्रिटोरिया के बाहर सिल्वरलेक्स में हुई। पिस्टोरियस यहीं रहता है।

'ब्लेड रनर' के रूप में मशहूर हुए पिस्टोरियस ओलिंपिक में भाग लेने वाले पहले विकलांग थे। उन्होंने पैरालिंपिक खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। एक साल की उम्र में ही घुटने के नीचे उनके दोनों पैर बेकार हो गए थे और वह कार्बन फाइबर ब्लेड पर दौड़ते थे। पिछले साल 'टाइम' पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों में चुना था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement