सपा नेता ने की आरटीआई कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, मामला भी कराया दर्ज
ताजा मामला बुलंदशहर का है, जहां समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री ने आरटीआई कार्यकर्ता रवीन्द्र कुमार को जमकर पीटा और अपने रसूख के चलते उस पर अपनी पत्नी से मारपीट का मामला भी दर्ज करा दिया।
समाजवादी पार्टी के नेता से पीड़ित यह कार्यकर्ता अब जान का खतरा बता रहा है। पुलिस अब पूरे मामले में जांच की बात कहकर मामले की लीपा-पौती में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना सिकन्द्राबाद के गांव इस्माइलपुर में समाजवादी पार्टी के दबंग जिला महामंत्री की पत्नी कविता यादव बसपा शासन में प्रधान थीं। गांव के नाली, खडंजा निर्माण, में विकास के लिए आए लाखों रुपये के व्यय की जानकारी गांव के रवीन्द्र कुमार ने आरटीआई का सहारा लिया।
कहा जा रहा है कि गांव के विकास के लिए आए लाखों रुपयों को प्रधान रहीं कविता यादव ने अपने ही पति और समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश यादव के नाम चैक काट दिए। इतना ही नहीं मनरेगा में हुए घोटाले पर डीएम ने नेता जी की पत्नी से रिकवरी के आदेश भी दिए हैं। मगर सत्ता के रसूख के चलते आज तक रिकवरी नहीं हो पाई। घोटाले की आरटीआई से जानकारी मांगना युवक को मंहगा पड़ गया।
पीड़ित युवक पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक पीड़ित के साथ हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद पुलिस के आलाधिकारी अब जांच की बात कहकर लीपा-पोती में जुटे हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni