पहले से 15 गुणा खूबसूरत दिखती हैं श्रीदेवी : रामू
रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, मैंने 'इंग्लिश विंग्लिश' की पहली झलक देखी। 15 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीदेवी 15 गुणा अधिक खूबसूरत और 15 गुणा अधिक बेहतर अभिनेत्री दिख रही हैं।
श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म 'जुदाई' में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। 'इंग्लिश विंग्लिश' में वह मध्य वर्ग की एक ऐसी भारतीय महिला का किरदार निभा रही हैं, जो विवाह के बाद अमेरिका चली जाती है और अंग्रेजी भाषा न जानने के चलते वहां खुद को असहज महसूस करती है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam