आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

भारत यात्रा सम्बंधी परामर्श वापस ले सकती है श्रीलंका सरकार

 
email
email
भारत यात्रा सम्बंधी परामर्श वापस ले सकती है श्रीलंका सरकार
कोलम्बो: श्रीलंका सरकार ने  तमिलनाडु में 184 श्रीलंकाई तीर्थयात्रियों पर हमले के बाद जारी यात्रा परामर्श वापस लेने के मुद्दे पर भारत सरकार के साथ चर्चा की। सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी गुरुवार को दी। ऐसे संकेत हैं कि श्रीलंका सरकार जल्द ही यह परामर्श वापस ले सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कैबिनेट प्रवक्ता एवं मीडिया मंत्री केलेलिया रामबुकवेल्ला के हवाले से बताया कि श्रीलंकाई सरकार उम्मीद करती है कि यात्रा परामर्श जितनी जल्द संभव हो सकेगा, वापस ले लिया जाएगा। इस समय स्थानीय यात्रियों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के बीच कोई तनाव नहीं है और वार्ता लाभप्रद रही है।'

प्रवक्ता ने बताया कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का भारत दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। राजपक्षे के आदेश पर पिछले सप्ताह भारत में फंसे सभी तीर्थयात्री एक विशेष विमान से श्रीलंका लौटे थे।

सिन्हुआ के मुताबिक, दहशत बढ़ने पर श्रीलंका ने एक आधिकारिक परामर्श जारी कर यात्रियों से कहा था कि वे तमिलनाडु की यात्रा करने से पूर्व चेन्नई स्थित श्रीलंकाई उच्चायोग को सूचित करें।

खबर में कहा गया है कि तीर्थयात्रियों पर हमले के बाद श्रीलंका से भारत के लिए उड़ान संचालित करने वाली कम्पनियों के राजस्व में कमी आई है जबकि टूर ऑपरेटरों ने बताया है कि श्रीलंका से भारत जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 60 फीसदी की कमी आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement