राज्यों ने मांगे पैसे तो प्रणब ने कहा, हाथ तंग है!
वित्त मंत्री ने यह बात ऐसे समय कही है जबकि उनके गृह राज्य पश्चिम बंगाल की सरकार भी भारी कर्ज से उबरने के लिए केंद्र से अतिरिक्त मदद की मांग कर रही है।
मुखर्जी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि जहां तक राज्यों को अतिरिक्त सहायता देने का प्रश्न है तो केंद्र के हाथ बंधे हुए है।
वित्त मंत्री ने कहा,‘हमें पेट्रोलियम उत्पादों और अनाज पर भारी सब्सिडी देनी पड़ रही है। ऐसे में राज्यों को अतिरिक्त मदद देने के मामले में हमारे हाथ बंधे हुए हैं।’
वित्त मंत्री ने कहा कि सीरिया और लीबिया में अशांति के चलते पेट्रोलियम उत्पादों और रासायनिक उर्वरकों की कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा,‘पोटाश इन दो देशों से आता था पर राजनीतिक अशांति के चलते आपूर्ति ठप हो गई है।’ उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार देश की आर्थिक सामाजिक ढांचा मजबूत करने को प्रतिबद्ध है पर गठबंधन सरकार में सहयोगियों के साथ मतैक्य न बैठने से निर्णयों में विलम्ब हो जाता है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni