स्पीलबर्ग की 'लिंकन' को 12, 'लाइफ ऑफ पाई' को 11 ऑस्कर नामांकन
अकादमी पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा गुरुवार को की गई, जिनमें 'लाइफ ऑफ पाई' सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणियों में भी नामांकित हुई है। उधर, सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए इस वर्ष प्रतियोगिता बहुत कड़ी है, और इस श्रेणी में कुल नौ फिल्में नामांकित की गई हैं।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में एक रॉयल बंगाल टाइगर के साथ महासागर में गुम हो गए भारतीय बच्चे की कहानी 'लाइफ ऑफ पाई' के अलावा स्टीवन स्पीलबर्ग की 'लिंकन' , बेन एफ्लेक की 'आर्गो', कैथरीन बिगलॉ की 'ज़ीरो डार्क थर्टी' (आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन पर बनी फिल्म), डेविड ओ रसेल की हास्य फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक', टॉम हूपर की म्यूज़िकल 'ले मिज़रेबल', माइकल हानेक की 'एमोर', क्वेनटिन टैरेन्टिनो की 'जैन्गो अनचेन्ड' और बेन ज़ेटलिन की 'बीस्ट ऑफ सदर्न वाइल्ड' शामिल हैं।
'लाइफ ऑफ पाई' में मुख्य भूमिका दिल्ली के सूरज शर्मा ने निभाई है, और उसके अलावा फिल्म में इरफान खान, तब्बू और आदिल हुसैन ने भी काम किया है। इसी फिल्म के एक गीत के लिए संगीतकार माइकल डाना के साथ 'ओरिजनल सॉन्ग' श्रेणी में भारतीय कर्नाटक संगीत गायिका बंबई जयश्री को भी नामांकित किया गया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni