आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

सपाट रहे शेयर बाजार, सेंसेक्स 1 अंक नीचे

 
email
email
मुंबई: देश के शेयर बाजार बुधवार को सपाट रहे। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1.22 अंक की गिरावट के साथ 17,600.56 पर और निफ्टी 1.30 अंक की तेजी के साथ 5,338.00 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.75 अंकों की तेजी के साथ 17,638.53 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,726.64 के ऊपरी और 17,582.66 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.92 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.23 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.29 फीसदी), हिंदुस्तान युनिलीवर (1.20 फीसदी) और इंफोसिस (1.16 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (6.60 फीसदी), गेल इंडिया (2.87 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.62 फीसदी), टीसीएस (1.11 फीसदी) और एलएंडटी (0.73 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.55 अंकों की तेजी के साथ 5,345.25 पर खुला। निफ्टी ने 5,377.60 के ऊपरी और 5,331.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप 12.07 अंकों की गिरावट के साथ 6,114.20 पर और स्मॉलकैप 24.92 अंकों की गिरावट के साथ 6,595.87 पर बंद हुए।

बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (1.20 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (0.82 फीसदी), धातु (0.81 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में रहे रियल्टी (2.01 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.81 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.61 फीसदी), बैंकिंग (0.54 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.26 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1245 शेयरों में तेजी और 1606 में गिरावट रही, जबकि 115 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement