आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 100 अंक मजबूत

 
email
email
मुंबई: शेयर बाजार में लगातार आठ दिनों से जारी गिरावट आज थम गई। बुनियादी रूप से मजबूत शेयरों में लिवाली समर्थन से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 100 अंक मजबूत होकर बंद हुआ।

पिछले आठ दिनों में 545 अंक गंवाने वाला सेंसेक्स आज 100.47 अंक ऊपर 19,561.04 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.65 अंक की बढ़त लेकर 5,922.50 अंक पर जा टिका।

ब्रोकरों ने कहा कि निवेशकों ने आकर्षक और कम भाव पर उपलब्ध मजबूत शेयरों में लिवाली की और औद्योगिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों व मुद्रास्फीति में तेजी को नजरअंदाज किया।

विनिर्माण और खनन क्षेत्रों में गतिविधियां नरम रहने से दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में दहाई अंक. 10.79 प्रतिशत पर रही। सब्जियों, खाद्य तेल, अनाज और प्रोटीनयुक्त चीजों के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति में तेजी का रुख रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement