आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

निवेशकों के सतर्क रुख के बीच सेंसेक्स 18 अंक चढ़ा

 
email
email
मुंबई: निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 18 अंक चढ़कर 16,880.51 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को आने वाले महंगाई दर के आंकड़ों के मद्देनजर निवेशकों ने सतर्कता बरती। महंगाई की दर पर बहुत हद तक 18 जून को पेश होने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति का रुख तय होगा।

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में सेंसेक्स मंगलवार को 195 अंक चढ़ा था। एक समय 16,944.11 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचने वाला सेंसेक्स अंत में 17.71 अंक या 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 16,880.51 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.55 अंक की बढ़त के साथ 5,121.45 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अब मई माह के महंगाई की दर के आंकड़ों के इंतजार के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 18 के शेयर नुकसान में रहे, जबकि शेष 12 में लाभ दर्ज हुआ।

मारुति का शेयर जहां 3.38 फीसदी नीचे आया, वहीं स्टरलाइट में 2.21 प्रतिशत, एनटीपीसी में 2.16 प्रतिशत का नुकसान रहा। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर में 3.03 प्रतिशत का लाभ दर्ज हुआ। ओएनजीसी में 2.83 प्रतिशत तथा एलएंडटी में 2.6 फीसद की बढ़त आई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement