आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मनमोहन के आश्वासन के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी

 
email
email
मुंबई: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के यह भरोसा दिलाने के बाद कि सरकार राजकोषीय घाटे को काबू करने के लिए कड़े कदम उठाने को प्रतिबद्ध है, बंबई शेयर बाजार में तेजी लौटी और सेंसेक्स 154 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 83 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

तेल एवं गैस, एफएमसीजी तथा बैंकिंग शेयरों में लिवाली से 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 153.97 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,859.80 अंक पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने से कल सेंसेक्स 244 अंक लुढ़का था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39.60 अंक या 0.78 फीसद की बढ़त के साथ 5,103.85 अंक पर पहुंच गया।

मेक्सिको में जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अन्य देशों की तरह 2008 के बाद हमने भी प्रोत्साहन देने के लिए राजकोषीय घाटे को बढ़ने दिया। अब हम इसे थामने पर ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए कड़े फैसले लेने होंगे। इनमें सब्सिडी पर नियंत्रण भी शामिल है।’

राजकोषीय घाटा यानी सरकार द्वारा शुद्ध रूप से बाजार से लिया गया कर्ज पिछले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.9 प्रतिशत तक पहुंच गया था जबकि लक्ष्य इसे 4.6 प्रतिशत रखने का था। इस इस साल इसे 5.1 प्रतिशत रखने का लक्ष्य है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement