आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

वर्ष 2012 के अंतिम दिन बाजार गिरा, सेंसेक्स 18 अंक कमजोर

 
email
email
मुंबई: वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच निवेशकों के सतर्क कारोबारी रूख से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को साल के अंतिम दिन 18 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आखिरी दिन इस हल्की गिरावट के बावजूद यह साल बाजार के लिये अच्छा रहा और सेंसेक्स सालाना आधार पर कुल मिला कर 26 प्रतिशत बढ़त में रहा। सेंसेक्स में 2009 के बाद यह सर्वाधिक सालाना वृद्धि है।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की शुरुआती अच्छी रही और कारोबार के दौरान यह 19,491.08 तथा 19,406.17 के दायरे में रहा। बहरहाल, अंत में यह 18.13 अंक की गिरावट के साथ 19,426.71 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार अमेरिका में बजट संकट को लेकर सांसदों में कोई सहमति न बन पाने के बीच निवेशकों के सतर्क कारोबारी रुख से घरेलू बाजार पर असर पड़ा। कल से शुरू हो रहे खर्च में करीब 600 अरब डॉलर की कटौती तथा करों में वृद्धि (फिस्कर क्लिफ) से बचने के लिए अमेरिकी सांसद समझौते पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अबतक इसमें सफल नहीं हो पाये हैं।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 17 शेयर लाभ में जबकि 13 नुकसान में रहे। आईटीसी, एल एंड टी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक तथा टीसीएस में सर्वाधिक गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल तथा मारुति सुजुकी भी नुकसान में रहे।

हालांकि टाटा मोटर्स, एचयूएल, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा गेल जैसी कंपनियों से बाजार को राहत मिली।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का पचास प्रमुख शेयरों वाला निफ्टी भी 3.25 अंक गिरकर 5,905.10 अंक पर बंद हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘अमेरिका में वित्तीय समस्यों के कारण घरेलू बाजार लगभग स्थिर रहा।’’

सालाना आधार पर सेंसेक्स में 2012 के दौरान 25.69 प्रतिशत या 3,971.79 अंक की बढ़त हुई। यह 2009 के बाद सर्वाधिक है। उस समय इसमें 81.03 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि हुई थी।

निफ्टी भी 2012 में 27.70 प्रतिशत या 1,280 अंक की बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख रहा जबकि यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रूख रहा।

घरेलू बाजार में जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट आयी उसमें आईटीसी (0.88 प्रतिशत), एल एंड टी (0.76 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (0.75 प्रतिशत), सिप्ला (0.5 प्रतिशत) तथा एचडीएफसी (0.53 प्रतिशत) शामिल हैं।

लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा पावर (1.19 प्रतिशत), गेल (0.98 प्रतिशत), हिंडाल्को (0.89 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (0.89 प्रतिशत), एचयूएल (0.83 प्रतिशत) तथा विप्रो (0.79 प्रतिशत) शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement