सफलता और संतुष्टि बिल्कुल अलग-अलग बातें हैं : तेंदुलकर
तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मेरे लिये सफलता और संतुष्टि में अंतर है। सफलता यानि कि दूसरे उसके बारे में क्या सोचते हैं लेकिन संतुष्टि अपने अंदर से आती है।’’ तोशिबा के ब्रांड एंबेसडर तेंदुलकर इस कंपनी के नये उत्पादों को लांच करते हुए कहा, ‘‘सफलता टीम वर्क, प्रतिबद्धता, समर्पण और कड़ी मेहनत से ही मिलती है।’’
तेंदुलकर यूरोप के लंबे दौरे के बाद हाल में भारत पहुंचे हैं। वह कुछ समय परिवार के साथ बिताने के लिये भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं गये। टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 अगस्त से टेस्ट शृंखला खेलनी है। यही वजह है कि किसी भी दौरे के लिये एक महीने पहले तैयारी शुरू करने वाला यह स्टार क्रिकेटर एक महीने पहले स्वदेश लौट आया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni