आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 13 की मौत

 
email
email
इस्लामाबाद: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के पेशावर शहर के बाहरी इलाके में रविवार को एक जनाजे को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में 13 लोग मारे गए तथा 32 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पेशावर के बदाभर इलाके में आत्मघाती हमलावर ने बम विस्फोट किया।

बम विस्फोट से कुछ ही मिनट पहले खबर पख्तूनख्वा प्रांत के उपाध्यक्ष खुशदिल खान एक स्थानीय निवासी के जनाजे की नमाज में शामिल होकर कब्रिस्तान से निकले थे। लेडी रीडिंग अस्पताल में अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में 13 शव और 32 घायलों को लाया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें आत्मघाती हमलावर की टांगें और सिर मिल गया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग आत्मघाती हमलावर की विस्फोटक जैकेट में बंधे बॉल बेयरिंग से पहुंची चोट का निशाना बने। बम इतना शक्तिशाली था कि इसमें कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पिछले कुछ सप्ताह से खबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान तालिबान की हिंसक गतिविधियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार को तालिबान प्रवक्ता ने चेतावनी दी थी कि यदि मारे गए अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के परिवार को रिहा नहीं किया गया, तो आत्मघाती हमलावर देशभर में सुरक्षा बलों और सरकार के खिलाफ आत्मघाती हमले करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement