आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

कलमाडी नहीं लड़ सकते आईओए का चुनाव : हाईकोर्ट

 
email
email
कलमाडी नहीं लड़ सकते आईओए का चुनाव : हाईकोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी इस साल इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी कि चुनाव खेल संहिता के आधार पर होंगे, जिसमें यह प्रावधान है कि पदासीन व्यक्ति तीन से अधिक बार चुनाव नहीं लड़ सकता है। सुरेश कलमाडी को कॉमनवेल्थ घोटाले के सिलसिले में पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और इस वर्ष कुछ महीने पूर्व ही वह जेल से रिहा हुए हैं।

जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए अपनी चुनौती पेश की। कलमाडी पिछले 18 सालों से आईओए से जुड़े रहे हैं, जबकि नियमानुसार वह लगातार 12 साल तक ही इससे जुड़े रह सकते थे। माना जा रहा है कि कलमाडी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement