आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

केबीसी फेम सुशील कुमार थिरकेंगे 'झलक दिखला जा' में

 
email
email
केबीसी फेम सुशील कुमार थिरकेंगे 'झलक दिखला जा' में
मुंबई: छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के पांचवें सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले सुशील कुमार को अब टीवी पर 'झलक दिखला जा' के सीजन-5 में अन्य प्रतिभागियों के साथ कदमताल मिलाते देखा जा सकेगा।

वह इस डांस रियलिटी शो में 13वें प्रतिभागी के तौर पर शिरकत करेंगे। इससे पहले शो में जज की भूमिका निभाने जा रहे करण जौहर, रेमो डिसूजा और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा था कि 13वां प्रतिभागी सभी को हैरान कर देगा और आम आदमी होगा, जिसने रातों रात लोकप्रियता हासिल की।

सूत्रों ने बताया कि सुशील कुमार शो के 13वें प्रतिभागी के तौर पर भाग लेंगे। इस शो के अन्य प्रतिभागियों में पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनत जयसूर्या, गजल गायक तलत अजीज, बाल कलाकार दर्शील सफारी, भोजपुरी कलाकार रवि किशन आदि हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement