आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे सुशील कुमार

 
email
email
नई दिल्ली: ओलिंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान सुशील कुमार कंधे की चोट से उबरकर एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं और उन्होंने अप्रैल में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य के बाद लंदन ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर भारत की ओर से इतिहास रचने वाले सुशील ने एक कार्यक्रम में कहा, कंधे की चोट अब ठीक है और मैंने एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

एशियाई चैंपियनशिप 18 से 27 अप्रैल को नई दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। सुशील ने कंधे की चोट के बारे में कहा, यह चोट मुझे लंदन ओलिंपिक से पहले से ही परेशान कर रही थी, लेकिन ओलिंपिक के समय में यह थोड़ी ठीक थी। तब मैं एक किलो वजन भी नहीं उठा सकता था। लेकिन डॉक्टरों ने इसका उपचार कर तब मुझे राहत दी थी। मेरे गुरुजी सतपाल ने सलाह दी कि अब इससे उबरने के बाद ही टूर्नामेंट खेलूं, ताकि मैं अच्छी तरह वापसी कर सकूं।

सुशील ने कहा, गुरुजी ने कहा कि ठीक होकर ही मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर पाऊंगा। इसी कारण मैं अमेरिका में हुए टूर्नामेंट में भी नहीं जा सका था। उन्होंने कहा, फिर आगे विश्व चैंपियनशिप भी है, इसलिए मैं जल्दबाजी भी नहीं करना चाहता था। यह पूछने पर कि क्या वह ट्रेनिंग के लिए विदेश जाएंगे, तो सुशील ने कहा, यह तो भारतीय कुश्ती महासंघ और साइ पर निर्भर करता है। अगर वे हमारे लिए विदेशों में ट्रेनिंग आयोजित करवाएंगे, तो हम निश्चित रूप से जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement