सीरिया के हमा में सेना के हमले में 33 लोगों की मौत
ऑब्जर्वेटरी ने सोमवार को कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक आपात सत्र की बैठक कर रही थी उस वक्त हमा में मशीन गन और रॉकेट से हमले किए जा रहे थे। सुरक्षा परिषद ने कल इससे पहले हुई हिंसा की निंदा की थी। संगठन की ओर से बताया गया कि पांच महिलाएं और सेना के डर से भाग रहे चार लोग भी रविवार को हुए हमले में मारे गए। ऑब्जर्वेटरी ने पहले कहा था कि हमले में नौ लोगों की मौत हुई है।
हमा में आतंकवादियों ने ‘एएफपी’ को बताया, ‘‘सैनिकों और भगोड़ों के बीच भिड़ंत हुई थी। सैनिकों के मारे जाने पर थलसेना ने हिंसक तरीके से पलटवार किया। उन्होंने सीधे तौर पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘लोग सड़कों पर निकल आए और मेडिकल मदद की गुहार लगाने लगे। एक घर तो बमबारी में तबाह हो गया और इसमें रहने वाले लोग मलबे के नीचे दब गए।’’ मृतकों की संख्या की नयी सूचना के मुताबिक रविवार को पूरे देश में 48 लोगों ने अपनी जान गंवायी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women