आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

कोहली और युवी का कमाल, भारत जीता

 
email
email
कोहली और युवी का कमाल, भारत जीता
कोलंबो: बेहतरीन फार्म में चल रहे विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारी और युवराज सिंह की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान को 23 रन से हराकर विश्व ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप में सकारात्मक शुरुआत की।

कोहली ने 39 गेंद पर 50 रन बनाए। उनके अलावा सुरेश रैना ने दो जीवनदान का फायदा उठाकर 33 गेंद पर 38 रन का योगदान दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी क्षणों में नौ गेंद पर 18 रन बनाए जिससे भारत पांच विकेट पर 159 रन बनाने में सफल रहा।

अफगानिस्तान को बीच में एक रन के अंदर तीन विकेट गंवाने की कीमत चुकानी पड़ी। मोहम्मद नबी ने 17 गेंद पर 31 रन ठोके लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अनुभवहीनता दिखाकर अपने विकेट गंवाए और आखिर में उसकी टीम 19.3 ओवर में 136 रन पर आउट हो गई।

लक्ष्मीपति बालाजी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर तीन, युवराज ने 24 रन देकर तीन जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। भारत ने भले ही यह मैच जीत लिया लेकिन बड़ी टीमों से भिड़ने से पहले कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने उसकी चिंता बढ़ा दी है। वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी फिर से नाकाम रही जबकि जहीर खान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के करीब भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। जहीर ने तीन ओवर में 32 रन लुटाए।

भारत को अब अपना अगला मैच रविवार ग्रुप ए की दूसरी टीम इंग्लैंड से खेलना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement