ट्वेंटी-20 विश्व कप : अफगानिस्तान को 116 रन से इंग्लैंड ने हराया
इंग्लैंड ने राइट की 55 गेंद में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से खेली गई पारी की बदौलत अफगानिस्तान को 197 रन का लक्ष्य दिया और फिर विरोधी टीम को यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में 2.4 ओवर शेष रहते 80 रन पर ढेर कर दिया।
इंग्लैंड की इस शानदार जीत के साथ उसके अलावा भारत ने भी सुपर आठ में जगह बना ली है। भारत ने अपने पहले मैच में 19 सितंबर को अफगानिस्तान को हराया था।
ग्रुप ए का अंतिम मैच रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा जो ग्रुप की शीर्ष टीम का फैसला करेगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni