आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

शाहरूख के साथ बातचीत अंतिम चरण में : डेम्पो

 
email
email
पणजी: इंडियन प्रीमियर लीग की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक बालीवुड स्टार शाहरूख खान गोवा फुटबाल क्लब डेम्पो में हिस्सेदारी हासिल करने के अंतिम पड़ाव पर हैं।

सुपरस्टार से हिस्सेदारी बेचने के लिये चल रही बातों के अंतिम चरण में होने की पुष्टि करते हुए क्लब के मालिक श्रीनिवास डेम्पो ने कहा, ‘‘हां, शाहरूख खान हिस्सेदारी हासिल कर लेंगे। करार करीब करीब अंतिम चरण में ही है।’’ उन्होंने हालांकि इससे ज्यादा विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘हम आपको अभी शाहरूख की हिस्सेदारी का प्रतिशत नहीं बता सकते।’’ उन्होंने कहा कि वकीलों ने इस करार के दस्तावेज तैयार कर लिये हैं लेकिन इसे अंतिम रूप देना बाकी है क्योंकि शाहरूख लंदन में हैं। श्रीनिवास ने हालांकि कहा कि हिस्सेदारी बेचने के बाद भी डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब का नाम यही रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement