टाटा मोटर्स ने पहली तिमाही में 2,245 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया
टाटा मोटर्स ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,999.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री 29.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 44,176.85 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 34,060.59 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में जगुआर लैंड रोवर की आय 34.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 363.8 करोड़ पौंड रही, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 270.3 करोड़ पौंड रही थी। तिमाही के दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक और यात्री वाहनों की बिक्री (निर्यात सहित) हालांकि 3.6 प्रतिशत घटकर 1,90,483 इकाई रह गई। घरेलू बाजार में कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री इस अवधि में 1.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,14,710 इकाई रही।
वहीं इस दौरान घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री 9.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,619 इकाई पर आ गई। जगुआर लैंड रोवर की बिक्री समीक्षाधीन अवधि में 34.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83,452 इकाई पर पहुंच गई। इस दौरान जगुआर की बिक्री 11,774 इकाई रही, जबकि लैंड रोवर की बिक्री 71,678 इकाई रही।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun