पाकिस्तान को सिखाओ 1965 के जैसा सबक : अन्ना हजारे
रालेगन सिद्धि में हजारे ने कहा, "उन्होंने जो कुछ किया है वह कतई मंजूर नहीं। किस तरह उन्होंने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी और उनका सिर लेकर चलते बने? इसे कोई भी व्यक्ति बर्दाश्त नहीं करेगा।"
हजारे ने कहा, "लगता है पाकिस्तान 1965 में भारत के हाथों हुई पराजय को भूल गया है। उन्हें यह याद नहीं कि जब लाहौर पर बमों की वर्षा हुई थी तब वे किस तरह गिड़गिड़ा रहे थे? हमेशा यह देश भारत के खिलाफ सिर उठाता रहता है। हम 1965 को दोहराना चाहते हैं। पाकिस्तान को फिर से वही सबक सिखाया जाए।"
75 साल के हजारे ने सीमा पर जाकर दुश्मनों की फौज से लड़ने की इच्छा जाहिर की। गौरतलब है कि हजारे ने 12 साल तक भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। 1975 में वे ससम्मान सेवामुक्त हुए।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam