आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

टीम अन्ना ने मांगी माफी, सरकार बातचीत के मूड में नहीं

 
email
email
टीम अन्ना ने मांगी माफी, सरकार बातचीत के मूड में नहीं

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर सोमवार रात को मीडियाकर्मियों से बदसलूकी पर खुद अन्ना हजारे ने माफी मांगी है। अन्ना ने यह भी साफ कर दिया कि अब ऐसा हुआ तो वह आंदोलन खत्म कर देंगे।

उधर, शांतिभूषण ने अपनी सफ़ाई में कहा कि वह सिर्फ़ एक चैनल से नाराज़ थे सबसे नहीं…। फिलहाल, मीडिया को लेकर टीम अन्ना का रुख़ मंगलवार को काफ़ी धैर्यभरा दिखा।

याद रहे, बीती रात जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे के करीब 100 समर्थकों ने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी और नारेबाजी की। ये समर्थक शांति भूषण के भाषण के बाद उत्तेजित हो गए थे।

अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें इस घटना से काफी दुख हुआ। उनका कहना है कि हाथापाई की नौबत नहीं आनी चाहिए। उनका कहना है कि पिछले 40 सालों में उन्होंने ने अनुभव किया है कि अहिंसा में बहुत शक्ति है। अन्ना हजारे ने अपने समर्थकों से कहा कि यदि ऐसा दोबारा होता तब वह इस आंदोलन को यहीं पर समाप्त कर देंगे।

दरअसल, शांति भूषण ने अपने भाषण में कहा कि कुछ चैनल जानबूझकर लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं कि अनशन में भीड़ नहीं जुट रही। इससे टीम अन्ना के समर्थक भड़क गए।

ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने मीडिया पर अन्ना समर्थकों के हमले की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह घटना मीडिया के काम में दखलअंदाजी है। एसोसिएशन ने टीम अन्ना से माफी की मांग की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement