व्यालार रवि ने कहा, विदेशों से मिल रहा है टीम अन्ना को पैसा
रवि ने कहा, ‘अन्ना हजारे का समूह प्रधानमंत्री के खिलाफ हर तरह के बयान दे रहा है। ये बयान सत्य नहीं हैं। मुझे संदेह है कि अन्ना और उनके लोग इतने मासूम नहीं हैं और इनमें हर कोई मैगसायसाय पुरस्कार ले चुका है जिसकी फंडिंग अमेरिकी फाउंडेशन की ओर से की जाती है।’
टीम अन्ना की ओर से लगाए गए कुछ आरोपों का जिक्र करते हुए रवि ने दावा किया कि इनमें से कोई भी खुद के ईमानदार होने का दावा नहीं कर सकता।
रवि ने सवाल किया कि मैगसायसाय पुरस्कार पाने वाले अन्ना हजारे, किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल का क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा, ‘इन तीनों अन्ना हजारे, किरण बेदी और केजरीवाल ने इस पुस्कार को कैसे हासिल किया। इनका क्या योगदान है? मुझे संदेह है कि भारतीय राजनीति को अस्थिर करने की यह एक साजिश है।’ शनिवार को नारायाणसामी ने आरोप लगाया था कि हजारे राष्ट्रपति विरोधी तत्वों से घिरे हुए हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
