असम में टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर जानलेवा हमला
पुलिस ने बताया कि गोगोई जिले के धर्मपुर इलाके में स्थित पुन्नी गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए थे। वहां कथित रूप से उन पर लाठियों और दूसरे तेज हथियारों से हमला किया गया।
गोगोई ने नलबारी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि असम के कृषि और संसदीय मामलों के मंत्री निलामणि सेन डेका के इशारे पर छह युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।
डेका धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। गोगाई कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के भी महासचिव हैं। गोगोई के सिर पर चोट आई है। गोगोई के शरीर से लगातार खून बह रहा था। इस हालत में उन्हें नलबारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni