आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

श्रीलंका में नंबर वन रैंकिंग के लिए भिड़ेगा भारत

 
email
email
श्रीलंका में नंबर वन रैंकिंग के लिए भिड़ेगा भारत
नई दिल्ली: श्रीलंका से भारतीय क्रिकेट टीम पांच वन-डे और एक टी-20 की सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाएगा।

आखिरी बार टीम इंडिया का श्रीलंका से सामना एशिया कप में हुआ था। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने उस मैच में 100 और उप-कप्तान विराट कोहली ने 108 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। अगर भारतीय बल्लेबाजों का ये तेवर श्रीलंका में बरकरार रहा तो महेन्द्र सिंह धोनी की टीम के लिए ये बेहतरीन मौका होगा वन−डे में टॉप पर पहुंचने का लेकिन इसके लिए भारतीय टीम को श्रीलंका का व्हाइटवाश करना होगा। पांच मैचों की सीरीज का हर मैच जीतना होगा। श्रीलंका को उसकी जमीन पर 5−0 से हराना आसान नहीं होगा। वैसे, भारत ने श्रीलंका में पिछली दो सीरीज जीती हैं जिससे जीत की उम्मीद बनती है।

गौरतलब है कि 2008 में महेन्द्र सिंह धोनी की टीम ने 3−2 से सीरीज जीती थी। धोनी ने उस सीरीज में दो हाफ सेंचुरी लगाई थी और मैन ऑफ द सीरीज भी रहे थे। 2009 में भारत ने श्रीलंका को 4−1 से हराया था। तब युवराज सिंह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया 119 अंको के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका और तीसरे पर इंग्लैंड है। दोनों ही टीमों के 118 अंक हैं। भारत 117 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। अगर भारत सभी पांच मैच जीत लेता है तो वह 120 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement