आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पहाड़ों पर भी तापमान बढ़ा, मानसून से मिलेगी राहत

 
email
email
नई दिल्ली: उत्तर भारत में कुछ दिन की राहत के बाद फिर से गर्मी का दौर शुरू हो गया है। यहां तक की हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी तापमान रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ओडिशा में लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि बारिश होने के कारण मध्य प्रदेश में लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

राजधानी दिल्ली में रविवार को तपिश बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस था। आसमान में दिनभर छिटपुट बादल छाए रहे। दिल्ली में आद्र्रता 23 से 35 प्रतिशत के बीच थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, "सोमवार को अंशत: बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश की सम्भावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 एवं 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।"

उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के भीतर मौसम में किसी तरह के बदलाव की सम्भावना नहीं है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले 36 से 48 घंटों के बीच मौसम में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस था।

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों मे जारी छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी के चलते लू से तो लोगों को राहत मिल गई है मगर उमस सताए जा रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में इंदौर में 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश के चलते इंदौर में गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। मौसम में आए बदलाव के चलते राज्य के अनेक हिस्सों में हुई बारिश व बूंदाबांदी ने लू से राहत तो दिला दी है, मगर उमस अपना असर दिखा रही है।

राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अनेक हिस्सों मे बारिश अथवा बूंदाबांदी की सम्भावना बनी हुई है। राजधानी भोपाल, इंदौर, सागर, जबलपुर व शहडोल सम्भाग के अनेक हिस्सों मे बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है।

ओडिशा के कई हिस्सों में रविवार को भी भीषण लू का चलना जारी रहा और इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। भुवनेश्वर में आज का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अधीनस्थ सचिव, पीआर महापात्रा ने कहा, "राज्य में लू के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।" कुछ तटीय इलाकों में पिछले दो दिनों के दौरान हालांकि तापमान थोड़ा कम हुआ है, लेकिन राज्य के पश्चिमी हिस्से भयानक तपिश से जूझ रहे हैं, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बुलेटिन में कहा है कि सम्भलपुर जिला मुख्यालय और जिले के हीराकुंड कस्बे में शनिवार को क्रमश: अधिकतम 45.5 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि सुबर्णपुर जिला मुख्यालय सोनपुर और बालंगीर जिले के तितलागढ़ कस्बे में अधिकतम तापमान 45-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   

राजधानी भुवनेश्वर में इस वर्ष पांच जून को, इसके पहले के सर्वाधिक तापमान का रिकार्ड (22 मई, 1972 को 46.5 डिग्री सेल्सियस) तोड़ने वाला 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञानियों ने अनुमान किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। ऊना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राजधानी शिमला का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री था, जबकि धर्मशाला एवं कांगड़ा का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुष्क मौसम बना रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement