आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

आतंकी संगठनों ने खाई अफजल को फांसी का बदला लेने की 'कसम'

 
email
email
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद सहित कई आतंकवादी संगठन ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने का ‘बदला’ लेने और जम्मू-कश्मीर में ‘जेहाद’ तेज करने की कसम खाई है।

इन संगठनों ने यहां के नेशनल प्रेस क्लब में एक सम्मेलन आयोजित कर इसका ऐलान किया। आयोजन युनाइटेड जेहाद काउंसिल की ओर से किया गया था।

यहां लश्कर, जैश, अल बद्र मुजाहिदीन, जमीयत उल मुजाहिदीन, हरकत उल मुजाहिदीन तथा युनाइटेड जेहाद काउंसिल के ‘नेताओं’ ने यहां भारत के खिलाफ नारे लगाए तथा भड़काउ भाषण दिए।

बीते चार साल में यह पहला मौका था जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आतंकवादी संगठनों ने सार्वजनिक सभा की है। इससे पहले तक ये लोग रावलपिंडी और लाहौर में सभाएं आयोजित करते थे।

जैश के ‘वरिष्ठ नेता’ मुफ्ती अशगर ने कहा कि उसका संगठन अफजल को फांसी दिए जाने का बदला भारत सरकार और भारतीय सुरक्षा बलों से लेगा। उसने कहा, ‘हम जानते हैं कि कैसे बदला लेना है। हम बदला लेंगे।’

युनाइटेड जेहाद काउंसिल के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने दावा किया कि अफजल को फांसी दिए जाने और कश्मीर में हो रहे घटनाक्रम को लेकर पाकिस्तान खामोश है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement