बॉक्स ऑफिस पर फिर बिखरेगा 'आशिकी' का जादू...
फिल्म में दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की पुत्री श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। सूरी ने बताया, 'आशिकी-2' की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। हम फिल्म की शूटिंग गोवा, मुम्बई और केपटाउन में करने की योजना बना रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि 'आशिकी-2' पूर्व में आई 'आशिकी' का सीक्वेल नहीं है। उनके मुताबिक, "यह एक नई कहानी है। संगीत और प्रेमकथा ही महज एक समानता है। फिल्म में सात से आठ गीत हैं, और यह एक संगीतमय फिल्म है।"
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित 'आशिकी' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली थी। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।
इससे पूर्व सूरी ने घोषणा की थी कि वह फिल्म में नए चेहरों को मौका देंगे। श्रद्धा और आदित्य को फिल्म में लेने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा, पूर्व में हमने नए चेहरों को मौका देने की योजना बनाई थी, लेकिन यह नहीं चल पाई। जहां तक इन दोनों का सवाल है, इन्होंने अभी तक दो से तीन फिल्में ही की हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women