पूरी टीम को आपकी कमी खलेगी लच्छू भाई : धोनी
धोनी ने ट्वीट किया, वीवीएस, पूरी टीम को आपकी कमी खलेगी। मैं अपने जीवन में जितने लोगों से मिला, उनमें सबसे अच्छे इंसानों में से एक... बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करते हुए उनके साथ काफी समय बिताया और बातें हमेशा टीम के बारे में होती थी। टीम जब भी केक काटेगी, तो उनकी कमी खलेगी। निजी तौर पर मुझे आपकी याद आएगी लच्छू भाई।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की शृंखलों के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बावजूद शनिवार को लक्ष्मण ने तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी और कहा था कि वह प्रयास करने के बावजूद धोनी से संपर्क नहीं कर पाए।
लक्ष्मण ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंसते हुए कहा, मैंने धोनी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन जैसा कि आपको पता है कि उनसे संपर्क करना कितना मुश्किल है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni