2-जी जीएसएम स्पेक्ट्रम के तीसरे दौर की नीलामी जल्द
आगामी नीलामी में सरकार वह स्पेक्ट्रम बिक्री के लिए पेश करेगी जो नवंबर दौर की नीलामी में बिक नहीं पाया था। इसके बाद सरकार उन रेडियो तरंगों की नीलामी करेगी, जो पिछले साल दूरसंचार लाइसेंस रद्द किए जाने से खाली हुए हैं और उन्हें पिछले दौर की नीलामी में शामिल नहीं किया गया।
दूरसंचार सचिव आर चंद्रशेखर ने कहा, मार्च नीलामी के बाद हम 18 सर्किलों में उन समूचे स्पेक्ट्रम की नीलामी करेंगे, जो नवंबर में बेचे नहीं गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी के अपने आदेश में सरकार को उन समूचे स्पेक्ट्रम की नीलामी जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है, जो 2 फरवरी, 2012 के शीर्ष अदालत के फैसले के बाद खाली हुए हैं।
शीर्ष अदालत के फैसले से 514.8 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम खाली हुआ था, जिसमें से सरकार ने नवंबर 2012 की नीलामी में केवल 271.25 मेगाहट्र्ज ही नीलामी के लिए रखा था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni