दिल्ली में अब प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची से रेप | महिला के साथ गैंगरेप
पुलिस ने बताया कि गत सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर क्षेत्र में स्कूल मालिक के पति ने बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया, लेकिन घटना दो दिन बाद प्रकाश में आई। घटना के बाद लड़की बीमार हो गई। उसके परिजनों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची से बलात्कार किया गया है।
आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री किरण वालिया ने स्थिति की समीक्षा के बाद दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग से कार्रवाई शुरू करने को कहा। आयोग ने पुलिस को सिफारिश की है कि अगले आदेश तक स्कूल को बंद रखा जाए और 24 दिसंबर तक आयोग के समक्ष इस संबंध में रिपोर्ट पेश की जानी चाहिए।
वहीं राजधानी के वेलकम क्षेत्र में तीन लोगों ने 40-वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। चार बच्चों की मां के साथ यह घटना किराये के एक मकान में हुई। पुलिस ने कहा कि एक आरोपी गफ्फार (46) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।
पुलिस ने एक फरार आरोपी की पहचान आलम (46) के रूप में की है। पीड़ित महिला करीब एक पखवाडे से किराये के मकान में रह रही थी, जबकि उसका परिवार न्यू उस्मानपुर इलाके में रहता है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित के घर पर प्रवेश किया और उसे कामोत्तेजक पेयपदार्थ पीने को मजबूर किया और फिर बलात्कार किया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona