टाइम ने ओबामा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शख्सियत चुना
ओबामा ने पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई, एप्पल के सीईओ टिम कुक, मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और वैज्ञानिक फेबियोला गियानोट्टी को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया। इससे पहले टाइम ने 2008 में ओबामा को इस सम्मान के लिए चुना था।
पत्रिका के सम्पादक रिक स्टेनजेल ने टीवी चैनल एनबीसी पर कहा, "वह मूलत: नए अमेरिका जिसमें नई संस्कृति, नई जनांकीकी के लेखक एवं लाभार्थी हैं। वह अब इसके प्रतीक हैं।"
रिक ने कहा, "उन्होंने तब दोबारा चुनाव जीता जब 70 सालों में उच्चतर स्तर पर बेरोजगारी दर थी। वह पहले डेमोक्रेट हैं जिन्होंने लगातार दो बार चुनाव 50 फीसदी से अधिक मतों को प्राप्त कर जीता है। फ्रैंकलिन रुजवेल्ट के बाद हमने ऐसा नहीं देखा है।"
पत्रिका ने कहा, "उनके पुनर्निर्वाचन का अर्थ है कि ओबामा प्रभाव अल्पकालिक नहीं था। यह चुनाव प्रचार के नए तरीकों और नए चेहरों में देखा जा सकता था जो घंटों मतदान के लिए पंक्तियों में खड़े थे। अमेरिका ने इस वर्ष चर्चा के बाद निर्णय लिया है कि इतिहास में ओबामा का कार्यकाल अनायास सफलता के तौर पर दर्ज नहीं हो।"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona