आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

टिपसारेविच ने जीता पहला चेन्नई ओपन खिताब

 
email
email
चेन्नई: दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के यांको टिपसारेविच ने एक सेट के पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्पेन के राबटरे बातिस्ता एगट को हराकर पहला चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस खिताब जीत लिया।

टिपसारेविच ने 4,50,000 डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट में 120 मिनट तक चला फाइनल मुकाबला 3-6, 6-1, 6-3 से जीता।

दुनिया में 80वें नंबर के खिलाड़ी एगट ने क्वार्टर फाइनल में गत चैम्पियन चेक गणराज्य के थामस बर्डीच को हराया था।

टिपसारेविच पिछले साल फाइनल में बर्डीच से हार गए थे। वह 2009 और 2011 में सेमीफाइनल में हारे थे।

टिपसारेविच को इस जीत से 250 एटीपी अंक और 71900 डॉलर ईनाम के रूप में मिले। वहीं एगट को 37860 डॉलर और 150 अंक मिले।

एगट ने शुरुआती क्षणों में मैच में दबाव बना लिया और लगने लगा था कि वह एक बार फिर ‘जाइंट किलर’ साबित होंगे। पहला सेट उन्होंने 36 मिनट में 6-3 से जीत लिया।

इसके बाद टिपसारेविच ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी दमदार सर्विस के बूते मैच का रुख बदल दिया। दूसरे सेट में दो बार एगट की सर्विस तोड़कर उन्होंने 5-0 से बढ़त बना ली। इस बीच एगट को पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कोर्ट पर मेडिकल सहायता लेनी पड़ी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement