तृणमूल कांग्रेस अभी भी बहुमूल्य घटक : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'जब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हम तृणमूल कांग्रेस को अपना बहुमूल्य सहयोगी मानते रहेंगे।' उन्होंने कहा, 'तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने कुछ मुद्दे उठाए हैं, जिन पर सरकार के साथ विचार-विमर्श होगा।' द्विवेदी ने जोर देते हुए कहा कि इन मुद्दों पर सरकार के साथ सचमुच बातचीत होगी।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने कोलकाता में हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक में घोषणा की कि उनकी पार्टी के मंत्री शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचकर सरकार से इस्तीफा देंगे। उनकी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग-2 सरकार से समर्थन वापस ले रही है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni